Management of Natural Resources (प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन)


Get “Management of Natural Resources (प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन)” chapter’s previous years questions from 2009 to 2020 of JAC board.

 

Q1. What is a basis of biodiversity of a place?

{किसी स्थान की जैविक विविधता का एक आधार क्या है?}

Year 2018 of 1 marks

Ans. Number of different species found in that area.

{उस क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियाँ की संख्या|}

 

Q2. Mention one example of public participation in Forest Management.

{वन प्रबंधन में जनभागीदारी के एक उदाहरण दीजिये|}

Year 2018, 2015 of 1 marks

Ans.  In 1983, the West Bengal Forest Department and the local people recover Sal forest of Arabari in Midnapore.

 

{1983 में, पश्चिम बंगाल वन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिदनापुर में अराबाड़ी के साल वन का सुधार किया|}

 

Q3. Who were the people to develop the concept of big of dams in India?

{भारत में बड़े बाँधों अवधारणा को किन लोगों ने विकसित किया था|}

Year 2017 of 1 marks

Ans. By British 

{अंग्रेजों ने}

 

Q4. Which village of Garhwal does the Chipko movement related to?

{चिपको आन्दोलन का सम्बन्ध गढ़वाल के किस गाँव से है?}

Year 2016 of 1 marks

Ans. Reni

{रेनी}

 

Q5. When was the Chipko Movement started?

{चिपको आंदोलन कब प्रारंभ किया गया थ?}

Year 2014 of 1 marks

Ans. 1970

 

Q6. Amrita Devi Bishnoi Award is given for what?

{अमृता देवी बिश्नोई पुरस्कार किसलिए दिया जाता है?}

Year 2013 of 1 marks

Ans. For wildlife conservation

{वन्यजीव संरक्षण के लिए}

 

Q7. When and where was the Chipko Andolan started?

{चिपको आंदोलन कब और कहाँ प्रारंभ हुआ?}

Year 2012 of 1 marks

Ans. 1970, Reni village in Garhwal of Himalayas. 

{1970, हिमालय के गढ़वाल में रेनी गांव|}

 

Q8. Bishnoi people are famous for the protection of which tree?

{बिश्नोई लोग किस वृक्ष के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध हैं?}

Year 2011 of 1 marks

Ans. Khejri trees

{खेजरी वृक्षों}

 

Q9. When was the Ganga Action Plan started to remove water pollution of river Ganga?

{गंगा नदी के जल प्रदूषण को दूर करने के लिए गंगा-कार्य परियोजना कब शुरू की गई थी?}

Year 2010 of 1 marks

Ans. 1985

 

Q10. What is a hotspots of biodiversity?

{जैव विविधता का ‘विशिष्ट स्थल’ क्या है?}

Year 2009 of 1 marks

Ans. Forests

{वन}

 

Q11. Write the names of any two traditional methods of water conservation.

{जल संरक्षण की किन्हीं दो पारंपरिक विधियों के नाम लिखिए|}

Year 2020 of 2 marks

Ans. 1. Nadis
2. Tals

 

{1. नाड़ी
2. ताल}

 

Q12. What are the benefits of constructing a dam on the river? Write any two benefits?

{नदी पर बाँध बनाने के क्या लाभ हैं? कोई दो लाभ लिखिए?}

Year 2019 of 2 marks

Ans. 1. Dams can use to generate hydro electricity by hydro power plants.

2. Dam’s water is used for irrigation by farmer.

 

{1. बाँध “जल विद्युत संयंत्रों” द्वारा जल विद्युत उत्पन्न करने के लिए उपयोग कर सकते हैं|

2. बाँध के पानी का उपयोग किसान सिंचाई के लिए करते हैं|}

 

Q13. What is natural resources? Explain.

{प्राकृतिक संसाधन क्या है? स्पष्ट कीजिये|}

Year 2019 of 2 marks

Ans. All resources and materials that are found naturally in our environment without any help of human beings is called natural resources. This resources can be used by human for their development.
Ex:- Water, forest, coal, wild-life etc.

 

{वे सभी संसाधन और सामग्री जो मानव की सहायता के बिना हमारे पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं| इन संसाधनों का उपयोग मानव अपने विकास के लिए कर सकता है|
जैसे:- जल, जंगल, कोयला, वन्य-जीव आदि|}

 

Q14. Write three reason for reduction in the fertility of soil.

{मिट्टी की उर्वरा शक्ति के खटने के तीन कारण लिखिए|}

Year 2018 of 3 marks

Ans. 1. Agriculture practices:- Lot of agriculture without giving any break to the field cause reduction of soil fertility. 

2. Soil erosion:- The removal of top soil by wind, water and deforestation is called soil erosion. Due to soil erosion, the top fertile layer of soil is lost and soil becomes less fertile.

3. Water scarcity:- Due to lack of water from the soil, minerals are not able to dissolve in water and plants are not able to get minerals. This makes the soil infertile.

 

 

{1. कृषि पद्धतियों:- खेत को कोई विराम दिए बिना बहुत अधिक कृषि से मिट्टी की उर्वरता में कमी आती है|

2. मृदा अपरदन:- वायु, जल और वनों की कटाई द्वारा ऊपरी मृदा का हटना मृदा अपरदन कहलाता है| मिट्टी के कटाव के कारण मिट्टी की ऊपरी उपजाऊ परत नष्ट हो जाती है और मिट्टी कम उपजाऊ हो जाती है|

3. पानी की कमी:- मिट्टी से पानी की कमी के कारण खनिज पानी में नहीं घुल पाते हैं और पौधों को खनिज नहीं मिल पाते हैं| इससे मिट्टी बंजर हो जाती है|}

 

Q15. What may be the benefits of projects with the aim of a short period for the exploitation of resources? How are these benefits different from those projects made for a long period?

{संसाधनों के दोहन के लिए कम अवधि के उद्देश्य से परियोजनाओं के क्या लाभ हो सकते हैं? ये लाभ लंबी अवधि में बनाई गई परियोजनाओं से किस प्रकार भिन्न हैं?}

Year 2017 of 3 marks

Ans. Our natural resources are limited. Because of human population is increasing at the high rate then the demand for all resources is also increasing at the high rate. So we need the long-term perspective for the management of natural resources so that they are sustained for upcoming generations and not fully exploited only for short-term gains. For this, we exploit our resources for a short period not for a long period, so that we can fulfil the requirement of the population and the coming generation. This is the major benefits of projects with the aim of a short period for the exploitation of resources as compared to the long period.

 

{हमारे प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं| क्योंकि मानव जनसंख्या उच्च दर से बढ़ रही है तो सभी संसाधनों की माँग भी उच्च दर से बढ़ रही है| इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य की आवश्यकता है ताकि ये आने वाली पीढ़ियों के लिए बने रहें और केवल अल्पकालिक लाभ के लिए पूरी तरह से दोहन न हो| इसके लिए हम अपने संसाधनों का दोहन लंबी अवधि के बजाये कम अवधि के लिए कर सकते हैं, ताकि हम आबादी और आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकता को पूरा कर सकें| लंबी अवधि की तुलना में संसाधनों के दोहन के लिए कम अवधि के उद्देश्य से परियोजना का यह प्रमुख लाभ हो सकता हैं|}

 

Q16. Mention any three conditions (reasons) of pollution of river Ganga.

{गंगा नदी के प्रदूषण की किन्हीं तीन परिस्थितियों (कारणों) का उल्लेख कीजिए|}

Year 2016 of 3 marks

Ans. The reasons of pollution of river Ganga are:-

(i) People pour excreta and large amount of garbage into the Ganga.

(ii) Largely untreated sewage is dumped every day.

(iii) Disposal of industrial and hospital wastes into it.

 

 

{गंगा नदी के प्रदूषण के कारण हैं:-

(i) लोग गंगा में मलमूत्र और बड़ी मात्रा में कचरा डालते हैं|

(ii) बड़े पैमाने पर अनुपचारित नाले का पानी हर दिन प्रवाहित किया जाता है|

(iii) इसमें औद्योगिक और अस्पताल के कचरे को बहाया जाता है|}

 

Q17. Write a note on Integrated Forest Management.

{समन्वित वन प्रबंधन पर टिप्पणी लिखिए|}

Year 2015 of 3 marks

Ans. Under Integrated Forest Management, it is necessary to conserve both the forest and its dependent wildlife. The use of forest resources should be in such a way that it can be made available to the upcoming generation. Government, forest department and the general public all must be responsible to preserve the forest. Various national parks and wildlife societies are setup to protecting and nurturing the forest. Thus, integrated forest management helps to conserve our forest, forest wildlife and as well as maintain our ecosystem.

 

{समन्वित वन प्रबंधन के तहत वन और उसपे आश्रित वन्य जीवन दोनों का संरक्षण आवश्यक है| वन संसाधनों का उपयोग इस प्रकार होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को उपलब्ध कराया जा सके| वन संरक्षण की जिम्मेदारी सरकार, वन विभाग और आम जनता सभी की होनी चाहिए| वनों की सुरक्षा और पोषण के लिए विभिन्न राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव समितियां स्थापित की गई हैं| इस प्रकार, समन्वित वन प्रबंधन हमारे वन, वन्यजीवों के संरक्षण और साथ ही हमारे पारितंत्र को बनाए रखने में मदद करता है|}

 

Q18. Write three ways to conserve forests.

{वनों के संरक्षण के तीन उपाय लिखिए|}

Year 2014, 2009 of 3 marks

Ans. 1. Plantation should be done and the planted trees and plants should be protected.

2. Forest should be protected from fire. Every year many forests in the world are destroyed by burning.

3. Deforestation should be stopped. Deforestation is the major problems which must be stop.

 

 

{1. पौधरोपण किया जाए और लगाए गए पेड़-पौधों की रक्षा की जाए|

2. जंगल को आग से बचाना चाहिए| हर साल दुनिया में कई जंगल जलने से नष्ट हो जाते हैं|

3. वनों की कटाई को रोका जाना चाहिए| वनों की कटाई प्रमुख समस्या हैं जिन्हें रोका जाना चाहिए|}

 

Q19. Write three solution for soil conservation.

{मृदा संरक्षण के तीन उपाय लिखिए|}

Year 2013 of 3 marks

Ans. 1. Afforestation:- One of the best ways to conserve soil is to increase the area under forest. Deforestation should be stopped and efforts should be made to plant trees in a new areas.

2. Checking overgrazing:- Overgrazing of forest and grass by animals without giving any break cause soil erosion. So overgrazing should be properly check out.

3. Changing agriculture practices:- Lot of agriculture without giving any break to the field cause reduction of soil fertility.

 

 

{1. वनरोपण:- मृदा संरक्षण के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है वन के अंतर्गत क्षेत्र को बढ़ाना| वनों की कटाई को रोका जाना चाहिए और नए क्षेत्रों में पेड़ लगाने का प्रयास किया जाना चाहिए|

2. अत्यधिक चराई को रोकना:- बिना किसी विराम के जानवरों द्वारा जंगल और घास को अधिक चराने से मृदा अपरदन होता है| इसलिए अत्यधिक चराई की ठीक से जाँच होनी चाहिए|

3. कृषि पद्धतियों को बदलना:- खेत को कोई विराम दिए बिना बहुत अधिक कृषि मिट्टी की उर्वरता में कमी का कारण बनती है|}

 

Q20. Name any two forest products which are the basis of an industry. This industry may be sustainable for a long time or we need to control the consumption of these products. Explain.

{किन्हीं दो वन उत्पादों का पता लगाइए जो किसी उद्योग के आधार हैं| यह उद्योग लंबे समय तक संपोषित हो सकता है अथवा हमें इन उत्पादों की खपत को नियंत्रित करने की आवश्यकता है| व्याख्या कीजिये|}

Year 2012 of 3 marks

Ans. Paper and matchstick are the basis of an industry. Due to increase in the population and industrial development, exploitation of natural resources and forest product is happening rapidly. Therefore it is necessary that we consume these products in such a way that it can be available to future generation also. If we don’t control the consumption then these products only can used by some people e.g, rich and powerful people.

 

{कागज और माचिस एक उद्योग का आधार हैं| जनसंख्या में वृद्धि और औद्योगिक विकास के कारण प्राकृतिक संसाधनों और वन उत्पादों का दोहन तेजी से हो रहा है| इसलिए यह आवश्यक है कि हम इन उत्पादों का इस प्रकार सेवन करें कि यह आने वाली पीढ़ी को भी उपलब्ध हो सके| यदि हम खपत को नियंत्रित नहीं करते हैं तो इन उत्पादों का उपयोग केवल कुछ लोग ही कर पाएँगे जैसे अमीर और शक्तिशाली लोग|}

 

Q21. What is Khadin? How is it related to environmental protection?

{खादिन क्या है? यह पर्यावरण संरक्षण से किस प्रकार संबंधित है?}

Year 2011 of 3 marks

Ans. Khadin is a traditional water harvesting system of Rajasthan. The main purpose is not only to hold the water present at surface but to recharge the ground water also. It does not evaporate but spreads out to recharge wells and gives moisture for vegetation over a wide range of land. It does not provide any way to breed the mosquitoes as compared to ponds or artificial lakes.

 

{खादिन राजस्थान की पारंपरिक जल संचयन प्रणाली है| इसका मुख्य उद्देश्य न केवल सतह पर मौजूद पानी को रोकना है बल्कि भूजल को रिचार्ज करना भी है| यह वाष्पित नहीं होता है बल्कि कुओं को रिचार्ज करने के लिए फैलता है और बड़े क्षेत्र में वनस्पति को नमी प्रदान करता है| यह तालाबों या कृत्रिम झीलों की तुलना में मच्छरों के प्रजनन का कोई तरीका प्रदान नहीं करता है|}

 

Q22. Write three action by which you can conserve natural resources.

{ऐसे तीन कार्य लिखिए जिनके द्वारा आप प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण कर सकते हैं|}

Year 2010 of 3 marks

Ans. (i) Deforestation should be stopped and plantation should be done. Also planted trees and plants should be protect.

(ii) People should stop the over uses of natural resources and use it in the proper way.

(iii) Do not throw garbage in river and recycle the waste.

 

 

{(i) वनों की कटाई को रोका जाना चाहिए और वृक्षारोपण किया जाना चाहिए| साथ ही लगाए गए पेड़-पौधों की भी रक्षा करनी चाहिए|

(ii) लोगों को चाहिए कि वे प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक उपयोग को रोकें और इसका उचित तरीके से उपयोग करें|

(iii) नदी में कचरा न फेंके और कचरे का पुनर्चक्रण करें|}

 


9113323460

Paytm

I hope you like it. If you like then please share it and you can also Donate to our website by my number and QR code which is given above.

Thanks.

Previous ChapterOur Environment (हमारा पर्यावरण)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *